साल के पहले दिन भारत में जन्मे सबसे अधिक बच्चे
| 1/1/2019 11:01:32 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
नये साल की घड़ी लगते ही जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का आंकड़ा यूनिसेफ ने जारी किया है। चीन पाकिस्तान, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, अमेरिका और बांग्लादेश सहित आठ प्रमुख देशों में भारत में पहली जनवरी को सबसे अधिक 69744 नवजात शिशुओं ने जन्म दिया। इसी क्रम में दिल्ली मे लेडी हार्डिंग अस्पताल में कविता और विकास को सुबह चार बजे एक बच्ची हुई। बच्ची सामान्य प्रसव से पैदा हुई और वजन 2.8 किलोग्राम नापा गया।
यूनिसेफ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार एवरी चाइल्ड एलाइव मिशन के तहत स्वस्थ प्रसव पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी संदर्भ में यूनिसेफ विभिन्न देशों में नवजात के जन्म के आंकड़े जुटाती है। एक जनवरी को भारत में 69,944 बच्चों ने जन्म लिया, चीन में 44,949, पाकिस्तान में 15,112, नाइजीरिया में 25,665, इंडोनेशिया में 13, 256, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में 11086, कांगो में दस हजार और बांग्लादेश में आठ हजार 224 नवजात ने जन्म लिया। भारत में पहली जनवरी के दिन कुल जन्म लेने वाले 395,702 नवजात के 18 प्रतिशत नवजात भारत में जन्मे।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 554793