दिल्ली में कोरोना से हुई दो और मौत, 67 नये मामले आए सामने
| 4/4/2020 12:39:27 AM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
तबलीगी मरकज से निकले दो अन्य कोरोना पॉजिटिव जमातियों की मौत के बाद दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। मरकज से अकेले दिल्ली के अब तक 108 मरीज पॉजिटिव देखे गए हैं। दिल्ली के कुल मरीजों की संख्या 219 हो गई है। दोनों मौत तबलीगी मरकज के जमातियों की बताई जा रही है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को तबलीगी मरकज से निकले दो जमातियों की मौत हो गई, इन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को जमातियों की मौत के बाद दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। कुल मरीज 219 दर्ज किए गए, जिसमें अकेले निजामुद्दीन मरकज से 108 मामले पॉजिटिव देखे गए हैं।
-


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 554809