‘आंकड़ों की बाजीगरी’ के कारण यूपी में कोरोना हुआ विकराल: प्रियंका गांधी
| 7/18/2020 3:59:59 PM

Editor :- Mohan Kumar

नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शनिवार को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जांच पर ध्यान नहीं दे रही है और ‘आंकड़ो की बाजीगरी’ कर रही है जिसकी वजह से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण विकराल रूप ले रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘‘ लगभग 3 महीने के लॉकडाउन और उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश के 25 जिलों में जुलाई महीने में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढे हैं। 3 जिलों में 200 प्रतिशत, 3 में 400 प्रतिशत और 1 जिले में 1000 प्रतिशत से ऊपर का उछाल आया है।’
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा अपने एक ट्वीट में लिखा है कि खबरों के अनुसार प्रयागराज में 70 फीसदी संक्रमित लोगों की रिपोर्ट आने के 48 घंटों के अन्दर ही जान चली गई। हमें इसी बात का डर था। इसलिए शुरू में ही हमने उप्र के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में सकारात्मक सुझाव देते हुए अधिकतम जांच की बात उठाई थी।’’ प्रियंका ने दावा किया, ‘‘आज ये विकराल रूप जांच पर ध्यान न देने, रिपोर्ट में देरी होने, आंकड़ों की बाजीगरी करने व संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर ध्यान नहीं देने की वजह से हुआ है। यूपी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।’’ उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी बुलेटिन बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,919 नये मामले दर्ज किये गए हैं जबकि 38 और लोगों के जान गंवा देने के बाद मरने वाले लोगों की संख्या 1,084 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 45,363 है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 554512