एक दिन में सबसे अधिक बीस लाख का टीकाकरण
| 3/13/2021 12:40:00 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
कोरोना टीकाकरण के मामलें में शुक्रवार को देश ने नया कीर्तिमान हासिल किया। एक दिन में अब के सबसे अधिक संख्या का टीकाकरण किया गया। 12 मार्च को देशभर की 30,561 साइट पर एक दिन में 20,53,537 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही भारत में कुल टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ हो गया गया है। पहली डोज लेने वाले 16 लाख 39 हजार के एवज में चार लाख 13 हजार स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 13 मार्च दिन शनिवार सुबह सात बजे जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बीस लाख लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया। 16 जनवरी 2021 को शुरू हुए टीकाकरण अभियान को 56 दिन हो गए है। आठ राज्यों ने एक दिन में बीस लाख लाभार्थियों को कोरोना का वैक्सीन देकर एक दिन में टीकाकरण के 74 प्रतिशत लक्षय को पूरा किया, इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3.3 लाख को कोरोना का वैक्सीन दिया गया। यूपी में 4,99,242 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। दूसरी डोज देने के मामले में भी यूपी पहले नंबर पर है। दस राज्यों में 69 प्रतिशत दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर देशभर में कोरोना के दो लाख से अधिक सक्रिय मामले देखे गए। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडू और मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल सक्रिय मामलों का 87.72 प्रतिशत देखा गया। इन आठ राज्यों में कोरोना के नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि अन्य बीस राज्यों में रोजाना एक हजार से कम केस देखे जा रहे हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से 140 लोगों की मौत हुई, इसमें महाराष्ट्र में 56, पंजाब में 34, केरल में 14, कर्नाटक में पांच और चंडीगढ़ में पांच लोगों की जान कोरोना की वजह से गई। 18 अन्य राज्यों में कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटे में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 564728