दिल्ली में कोविड के एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले, छह की मौत
| 1/6/2022 7:04:42 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
दिल्ली में कोविड तेजी से पांव पसार रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरूवार को राजधानी में एक दिन में कोविड के 15097 मामले देखे गए। बीते दिन कोविड के राजधनी में छह हजार पॉजिटिव मरीज देखे गए थे। गुरूवार को कोविड के मामलों में पॉजिविटी दर 15.4 प्रतिशत देखी गई, संक्रमण की वजह से छह लोगों की मृत्यु हुई। 1091 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि इससे पहले संक्रमित पाए गए 6900 मरीजों को इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया गया।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड संक्रमण की गति में तेजी से इजाफा हो रहा है, गुरूवार को 15097 पॉजिटिव मरीज देखे गए, जबकि छह लोगों की संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई। बीते तीन दिनों में तेजी से मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, राजधानी में इस समय पॉजिटिविटी दर 15.34 है, जो बीते छह महीने में सबसे अधिक दर्ज की गई। पन्द्रह हजार पॉजिटिव मरीजों के एवज में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर बहुत कम है, गुरूवार को केवल 1091 मरीजों को भर्ती किया गया। सक्रिय मामले बढ़कर 31498 हो गए हैं। इस बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन ने बाजारों पर पांबदियां सख्त करने की सिफारिश की है। मालूम हो कि कोविड के बढ़ते मामलों के बीच भी राजधानी में बाजारों में भीड़ देखी जा सकती है। वीकेंड कफ्र्यु के साथ ही सरकार छह बजे तक सभी बाजार बंद करने पर विचार कर रही है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 564761