आयुर्वेद चिकित्सक और वैद्यों को सम्मानित करेगा निरोगस्ट्रीट 
| 4/6/2023 1:16:25 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली  

दुनिया भर में आयुर्वेद जन-जागरूकता मुहीम को नयी दिशा एवं दशा देने के उद्देश्य से आयुर्वेद चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित हो रहे 'निरोगस्ट्रीट वैद्य सम्भाषा एवं सम्मान अभियान' का उद्घाटन आज आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने ऐसे अभियानों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इससे आयुर्वेद चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा। आयुर्वेद को विश्वस्तरीय चिकित्सा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने के लक्ष्य के साथ नीरोग स्ट्रीट भारत के सबसे बड़े और दुनिया के सबसे तेज़ी से विकसित होते आयुर्वेद डॉक्टर प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। कंपनी सेवाओं की व्यापक रेंज पेश करती है जिसमें इंटीग्रेटेड डॉक्टर- उन्मुख प्रीस्क्रप्शन, ई-कॉमर्स इनेबलमेन्ट, आयुर्वेदिक डॉक्टरों के लिए पियर-टू-पियर लर्निंग, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड मैनेजमेन्ट एवं स्मार्ट क्लिनिक शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि निरोगस्ट्रीट वैद्य सम्भाषा एवं सम्मान अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से हो रही है जो 14 जून तक चलेगी। इसके तहत उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में आयुर्वेद से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसमें उस जिलों के आयुर्वेद चिकित्सक शामिल होंगे। कार्यक्रम में अलग-अलग तरह की बीमारियों और आयुर्वेद के जरिए उसके उपचार पर भी परिचर्चा होगी। उसके अलावा कार्यक्रम में उनके चिकित्सकीय योगदान के लिए वैद्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

निरोग स्ट्रीट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी राम एन. कुमार ने बताया कि नीरोग स्ट्रीट की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता इस बात की पुष्टि करती है की आयुर्वेद इंडस्ट्री में उत्पन्न सभी खामियों और चुनौतियों को जल्द से जल्द दूर करना वर्तमान समय की प्राथमिकता बन गई है। कम्युनिटी में 50,000 से अधिक डॉक्टरों के साथ नीरोगस्ट्रीट ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों के लिए लर्निंग एवं ज्ञान साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराया है, जो इससे पहले कभी उपलब्ध नहीं था। भारत एवं दुनिया भर की वैद्य कम्युनिटी को सशक्त, एकजुट एवं सम्मानित कर हम आयुर्वेद को विश्वस्तरीय चिकित्सा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 



कार्यक्रम का आयोजन देश के आयुर्वेद चिकित्सकों के सबसे बड़े मंच 'निरोगस्ट्रीट' के द्वारा किया जा रहा है जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में की थी। वैद्य संपर्क अभियान के अंतर्गत एक ब्रांडेड गाड़ी दिल्ली से निकलेगी जो उत्तरप्रदेश के 40 शहरों में जाएगी और आयुर्वेद जन-जागरूकता अभियान को यथार्थ में जमीन पर उतारेगी.



Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 563800