मेघालय के पहले कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की कोरोना से मौत
| 4/15/2020 9:12:14 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
मेघालय में कोरोना के पहले मरीज के रूप में जिस डॉक्टर की पहचान हुई थी, बुधवार को सुबह उसी डॉक्टर की कोरोना की वजह से मौत हो गई। 69 वर्षीय डॉक्टर से परिवार के छह अन्य सदस्यों तक संक्रमण फैला। डॉक्टर की किसी तरह की कोई विदेश यात्रा की हिस्ट्री नहीं थी।
शिलांग बिथेनी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर की मृत्यु के बाद शहर में दो दिन के लिए कफ्र्यु लगा दिया गया है। मेघालय के सीएम कोनार्ड संगमा ने बताया कि डॉक्टर की मौत के बाद दो हजार ऐसे लोगों को क्वारंटाइन किया गया है जो इस दौरान डॉक्टर के संपर्क में आए थे। सिक्किम को अब तक कोरोना फ्री राज्य माना जा रहा था, मृतक डॉक्टर ही राज्य में पहले कोरोना के मरीज थे, जिसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर की मौत के बाद सरकार अब सचेत हुई, इस दौरान अस्पताल जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है। मास्क और साफ सफाई अपनाने जैसे सभी नियम लागू कर दिए गए हैं। दो दिन पहले ही नागालैंड में भी कोरोना का पहला मामला सामने आया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री ने डॉक्टर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 557190