आदर्श नगर में एक ही परिवार के10 कोरोना पॉजिटिव, इलाके को किया गया सील
| 4/27/2020 10:35:01 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
कोरोना वायरस की चपेट में देश के अब तक 27000 लोग आ गए है। इस बीच दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बता दे दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एलएनजेपी अस्पताल की महिला डायटीशियन समेत एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मामला मजलिस पार्क का है, जहां की तीन गलियों को सील कर दिया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक परिवार की एक महिला सदस्य एलएनजेपी अस्पताल में डायटीशियन है। हाल ही में वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद परिवार के 10 और सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव निकले।
वही दिल्ली के एक अन्य तिलक नगर इलाके में भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस महिला की उम्र 58 साल है जिसको आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के परिवार के 6 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, खेत्रपाल नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। दिल्ली में रविवार को 293 नए केस सामने आए थे। अच्छी बात यह है की दिल्ली में पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई।
वहीं, अब तक कोरोना संक्रमण से 877 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेशन के लिए संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली में भी अब प्लाज्मा थेरेपी के जरिए भी इलाज हो रहा है। दिल्ली कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। दिल्ली में संक्रमण की स्थिति यह है कि जगह-जगह कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। हॉटस्पॉट-कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है। वही अब यहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,987 हो गई है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 568659