Covid-19: एक दिन में सबसे अधिक 472 मामले
| 5/14/2020 9:32:56 PM

Editor :- monika

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 472 मामले सामने आने के बाद शहर में वायरस के मामले बढ़कर 8,470 हो गए। वहीं वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 115 हो गई है। इससे पहले सात मई को सबसे अधिक 448 मामले सामने आए थे। दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 के 7,998 मामले थे और 106 लोगों की इससे जान गई थी।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस के 472 नए मामले सामने आने के बाद शहर में वायरस के मामले बढ़कर 8,470 हो गए। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। उसने कहा कि जान गंवाने वालों में 59 लोगों की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी जो कि मृतक संख्या का 51 प्रतिशत है। 34 लोगों की उम्र 50 से 59 के बीच और 22 की उम्र 50 वर्ष से कम थी। रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों में से 3,045 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 5,310 का इलाज जारी है। इनमें से 145 मरीज आईसीयू में और 21 वेंटिलेटर पर हैं। अभी तक कुल 1,19,736 नमूनों की जांच की गई है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 557565