पूर्व कप्तान कपिल देव की हुई एंजियोप्लास्टी
| 10/23/2020 4:01:43 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को शुक्रवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट ओखला में भर्ती किया गया। उन्हें दिल में तकलीफ होने की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह एक बजे अस्पताल लाया गया।
अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार पूर्व कप्तान कपिल देव को सीने में दर्द के कारण दोपहर एक बजे ओखला के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच के बाद कर्डियोलॉजी विभाग के डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। डॉ. अतुल के नेतृत्व में ही उनकी शुक्रवार सुबह रात एक बजे से आईसीयू में मॉनिटरिंग की जा रही है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है, संभव है उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 557422