लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार

मुंबई,
जानी मानी पाश्र्व गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें तीन सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह जानकारी उनकी भांजी ने मंगलवार को मीडिया को दी।
90 वर्षीय मंगेशकर को गत 11 नवम्बर को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। भांजी रचना शाह ने पीटीआई से कहा, ‘उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रार्थना और शुभेच्छाओं ने काम किया है। हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि लता जी आईसीयू में हैं या वेंटीलेटर पर हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी ने सात दशक के अपने करियर में विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाये हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के महानतम पाश्र्व गायकों में से एक माना जाता है। उन्हें 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *