दिल्ली में मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए CAPS कार्यक्रम शुरू

A mobile cancer screening van will be launched under the CAPS program, prioritizing women's screening. This van will be equipped with HPV DNA testing and mammography facilities.
A mobile cancer screening van will be launched under the CAPS program, prioritizing women’s screening. This van will be equipped with HPV DNA testing and mammography facilities.
  • दिल्ली में HPV वैक्सीन जल्द ही दोबारा शुरू की जाएगी, पंकज सिंह
  • महिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर

नई दिल्ली, 4 फरवरी 2026:

कैंसर से लड़ाई में जागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और सामुदायिक भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। महिलाओं की स्क्रीनिंग को प्राथमिकता देते हुए CAPS कार्यक्रम के अंतर्गत एक मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन शुरू की जाएगी। यह वैन HPV डीएनए परीक्षण और मैमोग्राफी सुविधाओं से सुसज्जित होगी। इसे पूर्व-निर्धारित तिथियों और समय पर बाजारों, सरकारी कार्यालयों, बैंकों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा, ताकि महिलाएं अपने दैनिक कार्यों में बाधा डाले बिना आसानी से जांच करा सकें।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) द्वारा कैंसर जागरूकता, रोकथाम एवं शीघ्र पहचान को समर्पित एक व्यापक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली सरकार डॉ. पंकज सिंह द्वारा CAPS कार्यक्रम (Cancer Awareness, Prevention and Screening Programme) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग को अधिक सुलभ, सुविधाजनक और समयबद्ध बनाना है।

 

दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा

कि महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को अंतिम प्राथमिकता देती हैं और कैंसर स्क्रीनिंग को एक  अनदेखा करती हैं, जबकि यह एक आवश्यकता है। CAPS कार्यक्रम इस सोच को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कैंसर से जुड़े मिथकों को दूर करने, उपचार को लेकर भय कम करने, तंबाकू विरोधी पहलों को बढ़ावा देने तथा संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार HPV टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष बल दिया गया।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा,

“दिल्ली के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मैं हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं आप सभी स्वास्थ्य योद्धाओं के साथ हूं। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। HPV वैक्सीन भी जल्द ही पुनः शुरू की जाएगी।”

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रज्ञा शुक्ला, विभागाध्यक्ष, क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी, DSCI ने स्क्रीनिंग के माध्यम से कैंसर की शीघ्र पहचान के महत्व और कैंसर के प्रति जागरूकता को लेकर जानकारी दी.

कार्यक्रम के उपरांत एक कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वाइकल कैंसर की जांच (HPV परीक्षण – 50) तथा स्तन कैंसर की जांच एवं मैमोग्राफी ‘पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की गई। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा विभिन्न विद्यालों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *