आरोग्य उत्सव में पहुंचे हेल्दी खाने के स्टार्टअप

Arogya Utsav 2025 started on Sunday in Bharat Mandapam. Dignitary of Ayurveda were present at the occasion, Three days event witnessed Ayurvedic Food start-up and much more
Arogya Utsav 2025 started on Sunday in Bharat Mandapam. Dignitary of Ayurveda were present at the occasion, Three days event witnessed Ayurvedic Food start-up and much more

भारत मंडपम में तीन दिवसीय आरोग्य उत्सव की शुरूआत

नई दिल्ली

खाने को लेकर आप भी शौकीन हैं लेकिन वजन बढ़ने का डर और स्वाद से समझौता नहीं कर सकते तो आपके लिए आरोग्य उत्सव में इस बार काफी कुछ है। ब्यूटी प्राडक्ट और लाइलाज बीमारियों के अलावा आयुर्वेद में हेल्दी फूड के भी कई स्टार्ट अप की एंटी हो गई है, आइए एक नजर में जानते हैं क्या है आरोग्य उत्सव में आपके लिए खास

 

  • योकिंग फूड्स

मणिपुर की महिलाओ के एक समूह ने किसान उत्पादन संगठन की सहायता से इस संगठन की शुरूआत वर्ष 2022 में की। काला चावल  (chakhao) जिसे डायबिटिज और बाकी बीमारियों के लिए बेहतर माना जाता है के अलावा इनके पास फरमेंटेंड मक्का, जिसे सोबियम (Sobium) कहते हैं की भी रेसेपी है। साइट्रेस लेटिपीस के अलावा इनके पास उपलब्ध सभी पैकेडबंद खाद्य उत्पाद स्वास्थ्यवर्धक हैं। मणिपुर को काले चावल का जीआई टैग भी सरकार की तरफ से मिला है।

 

वैष्णव फूड्स

दाबेली मसाला, मिलेट्स लड्डू, मिलेट्स भेल, बिग ओट्स सुखाती जैसे हेल्दी स्नैक्स साथ वैष्णव फूड्स ने भी इस बार आरोग्य उत्सव में एंटी की है। स्नैकिंग को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से लांच किए गए इस आयुर्वेदिक स्टार्टअप के अधिकतर स्नैक्स में लहसून प्याज का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

 

और क्या है खास आरोग्य उत्सव में

  • हर्बल हिल्स, मुंबई की इस आयुर्वेदिक कंपनी से थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चर के रूप में मिला जा सकता है, इसके लिए आपके पास केवल ड्ग्स एंड कॉस्मेटिक का लाइसेंस होना चाहिए
  • कॉस्मेटिक में अगर आप कैमिकल्स को नापसंद करते हैं तो इसके लिए भी कई विकल्प हैं इटरनल लाइफ आयुर्वेद कॉस्मेटिक के साथ ही बीपी शुगर और आर्थराइटिस की दवाएं लेकर आई है।
  • गणपति उत्सव में इस बार गाय के गोबर से बने गणपति को विराजमान करिए और विजर्सन कर घर के ही पौधों में उसे डाल दीजिए, जी हां फैंसीफाय क्रिएशन के पास गाय के गोबर से बने सजावटी सामान के साथ ही बायोडिग्रेबल गणपति भी हैं, जिसे खूब डिमांड हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *