
- अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की उड़ी झूठी खबर।
- सांसद पत्नी हेमामालिनी और बेटी एशा देओल का आया ताजा बयान।
नई दिल्ली, सेहत संवाददाता
शोले, चुपके चुपके, पड़ोसन सहित कई हिट फिल्मों में काम कर चुके सिने अभिनेता धर्मेन्द्र देओल की मौत की खबर को परिजनों ने गलत बताया है। कल शाम ने सही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें सिने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि शाम को ही देयोल परिवार से अभिनेता और धर्मेन्द्र के बेटे सन्नी देओल ने पिता की सेहत को लेकर अपडेट किया कि उनका इलाज चल रहा है। 89 वर्षीय अभिनेत धर्मेन्द्र को सांस लेने में दिक्कत की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार देर रात भर्ती कराया गया। इस बीच कई प्रमुख चैनल्स और राजनेताओं ने सिने अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत का शोक संदेश भी जारी कर दिया, भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर श्रद्ध्जंलि दी
अभिनेता धर्मेंद्र का नाम इस वक्त चर्चाओं में बना हुआ है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की हाल ही में मौत की झूठी खबर फैली, जिसका बाद सुर्खियां तेज हो गईं। अब उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि उनके पिता जीवत हैं। इसके साथ ही मथुरा सांसद और अभिनेता धर्मेन्द्र की पत्नी हेमामालिनी ने भी कई चैनलों पर प्रसारित धर्मेन्द्र की मौत की खबरों को गलत बताया और कहा कि यह बेहद की अपमान जनक है कि टीआरपी बढ़ाने के लिए चैनल गलत खबरें प्रसारित कर रहे हैं।
बेटी ऐशा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर करते हुए धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह कर दिया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने उनकी हेल्थ का ताजा अपडेट भी साझा किया है।
Disclaimer: पूर्व में धर्मेंद्र की मौत की गलत खबर में तथ्यात्मक सुधार किया है और इस त्रुटि के लिए हमें खेद है। नवाचार डिजिटल समाचार खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है।