
Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के सर्जरी विभाग के प्रो. हरविंदर सिंह पाहवा (Harvinder Singh Pahwa) को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। केजीएमयू प्रशासन ने प्रो. पाहवा को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर का सचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रो. पाहवा को यह जिम्मेदारी उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त रूप से दी गई है। इससे पहले यह पद फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार गुप्ता के पास था।
केजीएमयू प्रशासन का मानना है कि प्रो. पाहवा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कन्वेंशन सेंटर की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति को संस्थान में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Senior Correspondent