केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिया पद से इस्तीफा

नई दिल्ली,
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार शाम छह बजे केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की सूचना पहले से ही थी। इससे पहले ही डॉ. हर्षवर्धन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया, इसके साथ ही स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों मंत्रियों के जाने के साथ ही नये मंत्रियों के नाम पर भी कयास लगने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव और शपथग्रहण से पहले ही प्रमुख मंत्रियों से इस्तीफा दे दिया, इसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, शिक्षा मंत्री रमेश सिंह पोखरियाल, संतोष गंगवार आदि मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये मंत्रिमंडल में युवा चेहरे ज्योर्तिरादित्य सिंधिंया, अनुप्रिया पटेल, सांसद मीनाक्षी लेखी सहित कई नए चेहरे शामिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *