पणजी, पांच मई :भाषा: गोवा के पर्यटन क्षेत्र में दुर्घटनाओं से निपटने के लिए जुलाई से गोवा स्वास्थ्य विभाग दो पहिया एंबुलेंस सेवा शुरु करने की योजना बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के अनुसार पैरा चिकित्सक इस दो-पहिया एंबुलेंस को चलाएंगे, जो किसी भी दुर्घटना स्थल पर रिकार्ड समय में पहुंच जाएगा। राज्य में ‘108’ एंबुलेंस सेवा की हाल में समीक्षा करने के बाद राणे ने भाषा को बताया कि मरीज को स्थिर करने के सभी उपकरण एंबुलेंस पर मौजूद होंगे। उन्होेंने बताया कि इस तरह की एंबुलेंस सर्विस पहले से ही कर्नाटक में काम कर रहा है, गोवा ऐसा करने वाला दूसरा राज्य होगा। राणे ने बताया, ‘‘22 एंबुलेंस जुलाई में प्राप्त किए जाएंगे और इन्हें तत्काल सेवा के लिए भेज दिया जाएगा।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मरीज को स्थिर करने के लिए एंबुलेंस पर जरुरत की ऑक्सीजन सिलंडर और इंजेक्शन उपलब्ध होंगे।’’ इसके अलावा 10 नए एंबुलेंस (चार पहिया) भी आएगा और इनमें हृद्याघात से पीडित लोगों को स्थिर करने के लिए जरुरी उपकरण होंगे।