दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि, नमूनों की रिपोर्ट आई

नई दिल्ली,
आठ मृतक कौवों और बत्तख में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली में बर्ड या एवियन फ्लू की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से पक्षियों के मरने की जानकारी प्राप्त हो रही थी, इसमें सबसे अधिक यमुना पार से पक्षियों के मरने की सूचना मिली थी, इसके बाद आठ मृतक कौवों और बत्तख के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सोमवार को पशुपालन विभाग ने इसकी पुष्टि की कि सभी सैंपल मे बर्ड फ्लू के एवियन वायरस की पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार मरे हुए किसी भी पक्षी की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर100 पर जानकारी देने के लिए कहा है। कोरोना के बाद देश के विभिन्न राज्यों से पक्षियों के मरने की सूचनाएं आ रही थी, सबसे पहले जयपुर में पक्षियों के मरने के बाद राजस्थान सरकार ने बर्ड फ्लू की पुष्टि थी।
यमुना पार से सबसे पहले गीता कालोनी के बाद एक पक्षी के मरने की सूचना दी गई, इसके बाद बीते एक सप्ताह में हेल्पलाइन नंबर पर सौ से अधिक पक्षियों के मरने की लगातार कॉल आ रही हैं, इसके बाद विभिन्न जगहों से आठ से दस सैपल उठाए गए हैं। जिसमें सोमवार सुबह पशुपालन विभाग ने आठ मृतक पक्षियों में बर्ड फ्लू पाया गया है। लाल किला इलाके में रविवार को बीस कौवें, जंतर मंतर के आसपास पांच, अग्रसेन की बावली के पास पास कबूतर, महरौली स्थित राजों की बावली में एक और दिल्ली 19 डबल स्टोरी में एक चील समेत सौ से अधिक पक्षियों के मरने की सूचना है। यमुना पार में 258 पक्षी मरे मिले हैं, इनमें 34 बत्तख और 224 कौवे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *