नई दिल्ली,
कोरोना महामारी के इस दौर में दिल्ली सरकार हर किसी का ख्याल रखने का भरसक प्रयास कर रही है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कोरोना की स्टेज तीन की तैयारी के लिए स्कूल, दिल्ली नगर निगर के अस्पताल और डिस्पेंसरी को तैयार किया जा रहा है, यहां मरीजों को दस से पन्द्रह दिन के लिए कोरेंटाइन किया जा सकेगा। सीएम ने कहा कि चिकित्सकों की टीम तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है।
अरविंद केजवरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में यदि कोरोना के मरीज दिल्ली में बढ़ जाते हैं तो हम तीन चरण की प्रबंधन कर सकते हैं, जिसमें यदि सौ नए केस रोजाना आते हैं तो उसमें क्या तैयारियां करनी हैं, और यदि एक हजार पॉजिटिव आते हैं तो हमें क्या तैयारियां करनी हैं। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में रोजाना दो या तीन मरीज ही देखे जा सकते हैं, यदि दिल्ली में रोजाना सौ मरीज भी आते हैं तो सरकार के पास पूरी व्यवस्था है। इसमें हम आइसोलेशन बेड की जरूरत को भी ध्यान में रख रहे हैं, इसमें वेंटिलेटर की व्यवस्था भी देखी जा रही है। आईसीयू बेड का भी मूल्यांकन किया जा रहा है, हम अपनी जांच क्षमता का भी आंकलन कर रहे हैं, इसमें हम रोजाना 100, 500 और 1000 मरीजों के लिए व्यवस्था को देखा गया है। इसमें चिकित्सक, एंबूलेंस और अस्पताल की व्यवस्था की तैयारी की गई है। अभी दिल्ली सरकार रोजाना सौ मरीजों के लिए भी पूरी तरह तैयार है। इससे अधिक मरीजों में सरकार कहां पीछे हैं, इस स्थिति की भी तैयारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन की सहायता से संक्रमण का चक्र रोकने की कोशिश कर रही है। ऐसे लोगों के घरों में अब खाना नहीं बन पा रहा है, उनको सरकार रोज खाना बनाकर खिला रही है। 224 रैन बसेरों में खाना दिया जा रहा था, अब सरकार 325 स्कूलों में लंच और डिनर दिया जाएगा, जिसमें रोजाना दो लाख लोगों को रोजाना खाना दिया जाएगा। कल से चार लाख लोगों को भोजन कराया जाएगा। पूरी दिल्ली में इन केन्द्रों को बांटा जा रहा है। सभी विधायकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र में इस बात का पता करें कि कोई भूखा नहीं सोने पाएं। खाना बांटते समय भी सामाजिक दूरी बना कर रखनी है।