नई दिल्ली,
कोरोना मरीजों का इलाज कर रही दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल की दो डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों चिकित्सक कोरोना ड्यूटी में तैनात थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है तथा साथ काम करने वालों को क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल की दो डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों अस्पताल के कोरोना वार्ड में तैनात थी, जांच के बाद दोनों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दो महिला डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिन्हें जांच के बाद आईसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। दोनों महिला चिकित्सक कोरोना वार्ड में कार्यरत थीं।