नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 37,148 मामले दर्ज किये गए हैं जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,55,191 हो गई है, जबकि इस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 7,24,577 पर पहुँच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह तक जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो एक दिन में 587 लोगों की जान जाने के बाद मृतक लोगों की संख्या बढ़कर 28,084 हो गई है। देश में फिलहाल 4,02,529 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त हैं जबकि अब तक 7,24,577 लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, अब तक 62.72 फीसदी लोग ख़तरनाक संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आज लगातार छठा दिन है जब कोविड-19 के 30,000 से ज्यादा मामले दर्ज किये गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान जान गंवा देने वाले 587 लोगों में से, 176 लोग महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, 70 तमिलनाडु से, 54 आंध्र प्रदेश और 46 लोग उत्तर प्रदेश से थे। वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 35-35 लोगों की जान चली गई है। गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 17 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोग इस संक्रमण के कारण जिंदगी की जंग हार चुके हैं। इसके अलावा, राजस्थान में नौ लोगों की, पंजाब में आठ, तेलंगाना में सात, हरियाणा और ओडिशा में छह-छह, झारखंड में चार, उत्तराखंड में तीन, त्रिपुरा और मेघालय में दो-दो तथा असम, गोवा, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 20 जुलाई तक लगभग 1,43,81,303 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,33,395 लोगों की जांच सोमवार को हुई। अब तक देश में 28,084 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें मृतक लोगों की सबसे अधित संख्या 12,030 महाराष्ट्र में देखी गई है। इसके बाद दिल्ली में 3,663, तमिलनाडु में 2,551, गुजरात में 2,162, कर्नाटक में 1,403, उत्तर प्रदेश में 1,192, पश्चिम बंगाल में 1,147, मध्य प्रदेश में 738 और आंध्र प्रदेश में 696 लोगों की जान गई है। राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 568 लोगों की, तेलंगाना में 422, हरियाणा में 355, पंजाब में 262, जम्मू-कश्मीर में 254, बिहार में 217, ओडिशा में 97, असम में 58, उत्तराखंड में 55, झारखंड में 53 और केरल में 43 लोग मर चुके हैं। पुडुचेरी में 29 लोगों की बीमारी से मृत्यु हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में 25, गोवा में 23, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में सात, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव और लद्दाख में दो-दो लोगों ने इस बीमारी के कारण जान गंवा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत के लिए अन्य बीमारियाँ जिम्मेवार हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,18,695 मामले महाराष्ट्र में देखे गए हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 1,75,678 मामलों की पुष्टि है है और तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 1,23,747 लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं। इसके बाद कर्नाटक में 67,420, आंध्र प्रदेश में 53,724, उत्तर प्रदेश में 51,160, गुजरात में 49,353 और तेलंगाना में 46,274 मामले सामने आये हैं। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 44,679, राजस्थान में 30,390, बिहार में 27,646, हरियाणा में 26,858, असम में 25,382 और मध्य प्रदेश में 23,310 पहुच गए हैं। ओडिशा में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 18,110, जम्मू-कश्मीर में 14,650, केरल में 13,274 और पंजाब में 10,510 है। झारखंड में कुल 5,756 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 5,561, उत्तराखंड में 4,642, गोवा में 3,853, त्रिपुरा में 3,079, पुडुचेरी में 2,092, मणिपुर में 1,925, हिमाचल प्रदेश में 1,631 और लद्दाख में 1,195 लोगों में संक्रमित होने की बात सामने आई है। नगालैंड में कोविड-19 के 1,021 मामले, अरुणाचल प्रदेश में 790, चंडीगढ़ में 737 और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में कुल 684 मामलों की जानकारी प्राप्त हुई हैं। मेघालय से 466 और सिक्किम से 305 मामले देखने को मिले हैं। मिजोरम में अब तक कुल 297 लोग संक्रमण से ग्रस्त हुए हैं, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 207 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि उनके आंकड़ों की आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ तुलना की जा रही है।
(भाषा)