
– पीएम ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की
नई दिल्ली, 12 नवंबर
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर हाल ही में लाल किले के पास हुए विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से बातचीत की और उनके इलाज के बारे में जानकारी हासिल की, श्री मोदी के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
विस्फोट की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि षड़यंत्र के पीछे जो लोग हैं उन्हें सजा दी जाएगी।
एक्स पर जारी एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि
एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
इस षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा