
नई दिल्ली, सेहत संवाददाता
डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA), उत्तर प्रदेश ने राज्य टीम 2025-26 में नए सदस्यों के समावेशन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना और चिकित्सा समुदाय की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना है।
डॉ. सूरज ने कहा कि नई टीम से संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होगी। डॉ. सिद्धार्थ ने इसे बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. आर्यन ने कहा कि यह विस्तार संगठन के सक्रिय प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। डॉ. पलक दाभाडे एवं डॉ. पूजा सिन्हा ने इसे युवा डॉक्टरों के लिए सशक्त मंच बताया।
राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं:
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास, राष्ट्रीय महासचिव एवं संस्थापक डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह-संस्थापक डॉ. भानु कुमार ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। DMA उत्तर प्रदेश ने स्पष्ट किया कि पूर्व टीम यथावत कार्य करती रहेगी।
नव नियुक्त पदाधिकारी:
* स्टेट वाइस प्रेसिडेंट: डॉ. धनंजय सिंह तोमर (BRD, गोरखपुर)
* स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी: डॉ. मनमीत गुप्ता (BRD, गोरखपुर)
* स्टेट फैकल्टी हेड: डॉ. निकिता (MS Obstetrics & Gynaecology, Seth GS Medical College)
* स्टेट एंटी रैगिंग हेड: डॉ. सागर (IMS, BHU)
* स्टेट संयोजक : डॉ. अमृत पुंडीर (SRMSIMS, बरेली)
* स्टेट मीडिया एवं IT सेल: डॉ. यश सिंगला (SRMSIMS, बरेली)
* स्टेट JR सेक्रेटरी: डॉ. विभोर अग्रवाल (RMCH, बरेली)
* स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर:
डॉ. अंजनी जिंदल, डॉ. अंशिका गुप्ता (GMC, बदायूं)
* स्टेट मेडिकल स्टूडेंट सेक्रेटरी:
डॉ. इशिता (सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ)