
- 14 नवंबर तक सभी मेडिकल कॉलेस के छात्र, फैकल्टी और अधिकारियों से लॉकर्स की पहचान करने को कहा गया।
- सात नवंबर को अनंतनाग के पूर्व सीनियर डॉक्टर के बेटे के लॉकर से बरामद की गई थी एके47 रायफल
नई दिल्ली, सेहत संवाददाता
सात नवंबर को जम्मू कश्मीर स्थित अतंतनाग सरकारी मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर के बेटे के लॉकर से एके47 रायफल बरामद हुई, जिसके बाद श्रीनगर पुलिस ने आरोपी सीनियर डॉक्टर और बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस बीच सोमवार दिल्ली में लाल किला के पास बम ब्लास्ट हुआ, ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से निपटने के लिए केंद्र सरकार सहित श्रीनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार 11 नवंबर को जारी एक नये आदेश में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट और सीनियर फैकल्टी डॉक्टर्स से उनके लॉकर की पहचान नाम और कोड नंबर के साथ सार्वजनिक करने कहा गया। प्रशासन ने जारी पत्र में यह भी कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मेडिकल कॉलेज के कॉरिडोर में कोई भी लॉकर बेवजह ने पड़ा हुआ दिखाई दें, मेडिकल छात्र अपने लॉकर की पहचान नाम, डेजिगनेशन और कोड के साथ 14 नवंबर से पहले कर लें, इसके बाद बिना किसी पहचान के पाए गए लॉकरर्स के संबंधित छात्र पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मालूम को कि सात नवंबर को अंततनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर के लॉकर से एके47 बरामद की गई, श्रीनगर पुलिस ने ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर अतंतनाग की सहायता से हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए संबंधित सीनियर डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आरोपी डॉक्टर की पहचान डॉ आदिल अहमद राथर के रूप में हुई है जो कि अतंतनाग के वरिष्ठ चिकित्सक अब्दुल मजीद राथर का बेटा है, जिन्होंने अक्टूबर 2024 तक अस्पताल में अपने सेवाएं दी थीं।
जानकारी के अनुसार एके47 डॉक्टर आदिल के पर्सनल लॉकर से बरामद की गई, श्रीनगर पुलिस आरोपी पिता और पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। श्रीनगर पुलिस ने ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर की सहायता से सभी पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है, इसके साथ ही आरोपियों पर संबंधित धारा आर्मस एक्ट सेक्शन 13, 28, 38 और 39 अनलॉफूल एक्टिविटीज के तहत एफआईजार दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Senior Reporter
A genuinely useful read.
Thanks for valuable feedback