हीट स्ट्रोक के राम मनोहर लोहिया में तीन मरीज भर्ती

नई दिल्ली

दिन पर दिन बढ़ता पारा और लू के थपेड़े लोगों को जीना मुहाल कर रहे हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीट स्ट्रोक के तीन मरीज भर्ती किए गए। जिसमें दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के वार्ड आठ में शनिवार को आरएमएल में एक बुजुर्ग महिला और रविवार को एक युवक को हीट स्ट्रोक के कारण भर्ती कराया गया है। दोनों वेंटीलेटर पर हैं। जिसमें बुजुर्ग महिला को हार्ट संबंधी तकलीफ भी देखी गई है। एक अन्य तीसरे मरीज को एक निजी अस्पताल से आरएमएल भेजा गया है। जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आईसीयू में भर्ती बुजुर्ग महिला (63वर्ष) की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के वार्ड आठ में हीट स्ट्रोक के तीन मरीजों को भर्ती किया गया है। मालूम हो कि बढ़ते तापमान और इसके सेहत पर प्रभाव को देखते हुए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में विशेष रूप से हीट स्ट्रोक सेवा शुरू की गई जहां ऐसे किसी भी मामले में तुरंत इलाज दिया जाता है। शरीर के तापमान को कम करने के लिए यहां जरूरी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *