नई दिल्ली,
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कॉमनबेल्थ गेम्स काम्पलेक्स में बनाए जा रहे करीब 500 बेड के कोविड सेंटर का बुधवार को दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कॉमनबेल्थ गेम्स कांम्पलेक्स में अभी 480 बेड का कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। इस सेंटर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अगल-अलग वार्ड हैं। डॉक्टर और नर्सों को रहने की व्यवस्था भी सेंटर में ही की गई है। उन्होंने कहा कि आईएलबीएस अस्पताल में कल (02 जुलाई) देश के पहले प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोविड सेंटर की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कॉमनबेल्थ गेम काम्पलेक्स में 480 बेड का कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। इसे एलएनजेपी अस्पताल के साथ जोड़ा जाएगा। दिल्ली में बहुत बड़े स्तर पर बेड को बढ़ाया जा रहा है। यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अगल-अलग वार्ड हैं। यहां डॉक्टर और नर्स के लिए रहने की जगह भी है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने के मुकाबले इस समय दिल्ली में कोरोना के केस कम होते जा रहे हैं। अब थोड़ी स्थिरता नजर आ रही है और स्थिति नियंत्रण में होती जा रही है। मै उम्मीद करता हूं कि इतने बेड जो बना रहे हैं, इनकी जरूरत ही न पड़े। लेकिन यदि जरूरत पड़ती है, तो हमारे प्रयास में किसी भी तरह की कमी नहीं रहेगी। हम आगे और भी तैयारी करते रहेंगे, ताकि केस बढ़ते हैं, तो किसी को बेड की दिक्कत न हो।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यहां पर अभी करीब 500 बेड होंगे। डॉक्टर्स फॉर यू एनजीओ का इसमें सहयोग रहेगा। इस एनजीओ ने शहनाई बैंक्वेट हॉल में भी सहयोग दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पूरे दिल्ली के अंदर कई और बैंक्वेट हॉल भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारियां जारी रहेंगी। हालांकि अब केस आने कम हो गए हैं। मसलन, 23 जून को करीब 4 हजार केस आए थे और कल-परसों में 2000 से 2100 केस आए हैं। अब केस लगभग आधे हो गए हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हो सकता है कि बढ़ाए जा रहे बेड की जरूरत न पड़े और यदि जरूरत पड़ती है, तो हम इसके लिए तैयार हैं।