घर-घर, गली-गली जाकर कर रहे सेवा

नई दिल्ली,
कोरोना महामारी की इस घड़ी में सरकार समेत तमाम संस्थाएं जरूरतमंदों की सहायता में जुटी हैं। वहीं कुछ लोग एनजीओ के नाम पर खुद के बूते ही लोगों की मदद में जुटे हैं। ऐसी ही एक संस्था है बुराड़ी के कमल विहार स्थित एनजीओ ‘सेवा एक मिशन’। ये संस्था जहां गरीब मजदूरों के भोजन के प्रबंध में जुटी है, वहीं खुद ही पूरी कॉलोनी को सेनेटाइज भी कर रही है।

सेवा एक मिशन के प्रमुख सुमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से महज छह महीने पहले ही ये संस्था बनाई थी। तब पता नहीं था कि कोरोना के चलते इतने बड़े स्तर पर लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। लॉकडाउन के समय में राम गैलरी के प्रवीण विज के नेतृत्व में सुमीत सिंह, सिमरन कौर, सुरजीत सिंह, दीपक मेहरा, कैप्टन प्रदीप सिंह और अभिजीत सिंह समेत सात लोगों की टीम लोगों की सेवा में जुटी हुई है।

सुमीत ने बताया कि सेवा एक मिशन के ज़रिए वे कमल विहार के तमाम गरीब लोगों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक समय भोजन के सामान का प्रबंध करते हैं। कोशिश यही होती है कि कोई भी गरीब लॉकडाउन के चलते भूखा न रहे। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी टीम कमल विहार की गलियों को सेनेटाइज करती हैं। इसके तहत अभी तक करीब 30 गलियों को सेनेटाइज किया जा चुका है। उनकी सेवा आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *