डॉ निखिल टंडन एम्स के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए गए, एम श्रीनिवास के नीति आयोग के सदस्य बनाए जाने के बाद लिया गया निर्णय

Dr. Nikhil Tandon was appointed as the Executive Director of AIIMS, a decision taken after M. Srinivas was made a member of the NITI Aayog.
Dr. Nikhil Tandon was appointed as the Executive Director of AIIMS following the appointment of Dr. M. Srinivas as a member of NITI Aayog..
  • पूर्व निदेशक एम श्रीनिवास के नीति आयोग के सदस्य बनाए जाने के बाद लिया गया निर्णय

नई दिल्ली, सेहत संवाददाता

एम्स में एंडोक्रायनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ निखिल टंडन को संस्थान का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इस बावत संस्थान द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार एम श्रीनिवास को नीति आयोग में पूर्ण कालिक सदस्य चुने जाने के बाद एम्स के प्रोफेसर और प्रमुख इंडोक्रायनोलॉजी एंड मेटाबॉलिक डिस्ऑर्डर, सहित संस्थान के डीन (एकेडमिक) डॉ निखिल टंडन को संस्थान का कार्यकारी निदेशक के पद के लिए चुना गया है, वह कार्यकारी निदेशक पद के साथ ही वर्तमान विभाग में भी अपनी सेवाएं पूर्ववत देते रहेंगे। क्योंकि देश के राष्ट्रपति एम्स के भी प्रेसीडेंट होते हैं, इसलिए राष्ट्रपति भवन सहित, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित संबंधित विभागों को भी नोटिस प्रेषित किया गया है।

डॉ निखिल टंडन तत्काल प्रभाव ने एम्स के कार्यकारी निदेशक पद का कार्यभार संभालेगें, यह कार्यकाल छह महीने तक मान्य रहेगा। एम्स रूल्स 9 (4) 2019 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए एम श्रीनिवासन के रिलीव होने के बाद तुरंत बाद यह आदेश जारी किया गया। कार्यकारी निदेशक के तौर पर निर्धारित छह महीने की अवधि या फिर नये निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक डॉ निखिल टंडन कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्य करते रहेगें। मालूम हो डॉ टंडन को इस कार्यभार के लिए किसी भी तरह का अतिरिक्त वेतनमान या निदेशक के लिए मान्य वेतनभत्ते नहीं दिए जाएगें।

Dr. Nikhil Tandon was appointed as the Executive Director of AIIMS,
Dr. Nikhil Tandon appointed as the Executive Director of AIIMS,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *