OT Marathon में RML में एक दिन में हुए 24 ऑपरेशन

15 से 16 जुलाई के बीच विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर 24 ऑपरेशन किए गए

नई दिल्ली,

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इस बार अनोखे ढंग से मनाया गया। राष्ट्रपति महात्मा गांधी के ध्येय वाक्य को आधार मानते हुए अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक ने श्रमदान और कर्मभूमि को अपनाने हुए ओटी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से जुलाई के बीच 24 घंटे में प्लास्टिक सर्जरी के 24 ऑपरेशन किए गए। ओटी मैराथन के लक्ष्य को पाने के लिए 17 सर्जन ओर 24 ओटी तैयार किए गए।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके शुक्ला से इस सराहनीय काम के लिए अनुमति मिलने के बाद ओटी मैराथन की पृष्ठभूमि तैयार की गई। अतिरिक्त निदेशक डॉ़ मनोज झा के सहयोग से ऑपरेशन के लिए सर्जन की टीम तैयार हुई। प्लास्टिक सर्जरी के 24 ऑपरेशन में कई जटिल प्रक्रियाओं को अपनाया गया, जिसमें छह वर्षीय बच्ची से जलने के बाद क्षतिग्रस्त हुए दाहिनी हाथ को बनाया गया, जिसमें एक जगह से दूसरी जगह पर त्वचा का प्रत्यारोपण किया गया। 12 वर्षीय एक बच्चे के हाथ की अंगूली की ग्राफि्टंग की गई। बेड सोर से पीड़ित 12 साल की बच्ची के जख्मों रोटेशनल फ्लैप कवर से ठीक किया गया। 58 वर्षीय एक महिला दाहिनी आंख की आईब्रो को एक्सीजन प्रोसिजर से सही किया गया। 25 वर्षीय युवती की जले हुए निशान को प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ठीक किया गया। सभी मरीज सर्जरी के बाद स्वस्थ हैं। डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक बर्न, मैक्सलोफेशियल एंड माइक्रोवॉस्कुलर सर्जरी के निदेशक और प्रोफेसर डॉ सामिक भट्टाचार्या के नेतृत्व में सर्जरी को पूरा किया गया।

मालूम हो कि बीते वर्ष राष्ट्रीय म्यूजिम के सहयोग से प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने सर्जिकल हेरिटेज ऑफ इंडिया पर लेक्चर का आयोजन किया था। इस साल महात्मा गांधी के उस कथन का अनुसरण किया गया जिसमें उन्होंने कहा था यदि आपका निर्णय समाज के गरीब से गरीब व कमजोर से कमजोर और वंचित लोगों को प्रभावित करता है तो इसका सीधा आश्य है कि आप सभी से प्रेम करते हैं। कर्म और श्रमदान को आधार मानकर विभाग ने सर्जरी के माध्यम से लोगों को राहत दी। ऑपरेशन 15 जुलाई सुबह 9 बजे से 16 जुलाई सुबह नौ बजे के बीच किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *