
New Delhi
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सत्य नडेला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-कैपेबिलिटीज को डेवलप करने के लिए भारत में US$ 17.5 बिलियन (1.5 लाख करोड़) के निवेश का वादा किया।
अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी (माइक्रोसॉफ्ट) का एशिया में यह अब तक का सबसे बड़े इन्वेस्टमेंट है।
नडेला ने X पर कहा, ‘भारत के AI मौके पर प्रेरणा देने वाली बातचीत के लिए PM नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। देश के लक्ष्यों को सपोर्ट करने के लिए, माइक्रोसॉफ्टभारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और सॉवरेनकैपेबिलिटीज बनाने में मदद के लिए $US 17.5 बिलियन (एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट) देने का वादा कर रहा है।’

Senior Reporter