
- सर्केडियन रिदम आपके शरीर की 24 घंटे की प्राकृतिक घड़ी है जो कई चीजें नियंत्रित करती है
नई दिल्ली, सेहत संवाददाता
स्वस्थ्य रहना कई चीजों पर निर्भर करता है, केवल अच्छा खाना या अच्छी रहन सहन इसका पैरामीटर नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपकी सर्केडियन रिदम का तालमेल होना भी जरूरी है। सर्केडियम रिदम आपके शरीर की 24 घंटे की प्राकृतिक घड़ी है जो इस बात पर निर्भर करती है कि आपके हार्मोन्स नियंत्रित हैं या नहीं, आपकी नींद कैसी है, मैटाबॉलिज्म बेहतर है या नहीं या फिर उर्जा का स्तर कैसा है? महत्वपूर्ण यह है कि सर्केडियन रिदम दिन की रौशनी और रात के अंधेरे से भी प्रभावित होती है। इसकी बॉडी क्लॉक को सही रखकर ही बेहतर जीवन जीया का सकता है।
डायटिशिन अर्चना गुप्ता बताती हैं कि सर्केडियन रिदम बेहतर और गहरी नींद के लिए भी जरूरी है। इससे उर्जा में स्थिरता रहती है और हम दिनभर सक्रिय और फोकस्ड महसूस करते हैं, वजन नियंत्रित रखने और ब्लड शुगर संतुलित रखने में भी सर्केडियन रिदम का अहम योगदान होता है। यहां तक की हार्मोन संतुलन जैसे थॉयरॉयड, मनाव व अन्य हार्मोन्स भी इससे ही नियंत्रित रहते हैं, सर्केडियन रिदम मजबूत इम्यूनिटी के लिए भी कारगर है, यह बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। लेकिन अनियमित दिनचर्या की आदतें जैसे देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप चलाना, अनियमित सोने और जागने की आदत, देर रात खाना खाना, तनाव और व्यस्त जीवन शैली, धूप की कमी सर्केडियन यानि बॉडी क्लॉक को बिगाड़ देती है।
🌞 इसे कैसे सुधारें?
✔ रोज एक ही समय पर सोएं और उठें
✔ सुबह 15–20 मिनट धूप लें
✔ समय पर भोजन करें (रात का खाना जल्दी लें)
✔ सोने से पहले स्क्रीन से दूरी रखें
✔ ध्यान और प्राणायाम करें
✔ दिन में सक्रिय रहें
Ms. Archna Gupta
डायटीशियन / न्यूट्रिशनिस्ट
📍 वैशाली, गाजियाबाद