हरियाणावासियों को अब इलाज के लिए पॉकेट नहीं देखनी पड़ती

Haryanawans no longer have to look at their pockets for treatment, Chief Minister Nayab Singh Saini spoke on various topics including Haryana's politics, infrastructure, health, and employment.
Haryanawans no longer have to look at their pockets for treatment, Chief Minister Nayab Singh Saini spoke on various topics including Haryana’s politics, infrastructure, health, and employment.
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की राजनीतिक, मूलभूत ढांचा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर की बात

नई दिल्ली, सेहत संवाददाता

महंगी अस्पातालों में इलाज के लिए 2014 से पहले लोगों को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ती थी, इसके बाद भी बेहतर इलाज की कोई गांरटी नहीं मिलती थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में आने के बाद अब महंगे इलाज के लिए भी मरीजों को अपनी पॉकेट नहीं देखनी पड़ती और न ही जमीन गिरवी रखनी पड़ती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी।

चिरायु आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए नायब सिंह सैनी ने एक मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पास चिरायु योजना के तहत इलाज कराने वाले एक मरीज ने मैसेज किया गया, कि सरजी आपका बहुत आभार, पहले दिल के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले डॉक्टर पर बिलिंग काउंटर की तरफ भेजते थे और कहते थे कि पहले आप तीन लाख रुपए जमा करा दीजिए, अब बेझिझक निजी अस्पताल में भी इलाज हो जाता है। अपने परिवार के किसी सदस्य का जिक्र करते हुए उस मरीज ने सीएम को बताया कि डॉक्टर के कहा कि आपको दो स्टंट पड़ेंगे पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है, साहेब बस इतना कहा और इसके बाद मेरे इलाज की सारी जिम्मेदारी उठा ली गई। वर्ष 2014 से पहले तो ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के सराहनीय प्रयासों से लोगों को पांच लाख रूपए तक का बीमा दिया जा रहा है, जिसमें निजी अस्पताल भी शामिल हैं, योजना को इतने पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है कि कोई भी निजी अस्पताल मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकता। इलाज खर्च की चिंता मोदी सरकार ने खत्म कर दी है। मूलभूल ढांचे और इंडस्ट्रियल एरिया विकास पर सीएम ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गुड़गांव के स्पेशनल इकोनोमिक जोन से बसें संचालित की जाएगी, अभी 400 बसें इसके लिए प्राक्योर कर ली गई हैं। सीएम ने कहा कि संकल्प पत्र में किए गए सभी वायदों पर भाजपा सरकार खरी उतरी है, महिलाओं के खाने में हर महीने 2100 रूपए दीनदयाल लाडो योजना के तहत पहुंचाए जा रहे हैं, इसके लिए महिलाओं को केवल लक्ष्मी एप डाउनलोड करना होता है। सीएम ने कहा कि हमने जो कहा वहीं किया, जबकि पंजाब में सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदों को ही पूरा नहीं कर पाई, यही वजह है कि इस बार विधानसभा चुनावों में पंजाब में भी सरकार बदलना तय है भाजपा ने भरोसा जीता है, पंजाब में भी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ेगी। वहीं विपक्ष दवारा कॉकरोच पार्टी पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि कॉकरोच की लाइफ ज्यादा दिन नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *