हल्के कपड़ें पहन कर सेंटर पहुंचे, मोबाइल और स्मार्ट वॉच न पहनें- नीट रिएग्जाम

NEET UG Re-Exam 2026: The government and the National Testing Agency (NTA) have made special arrangements for the NEET exam to be held on June 21. Around 2.279 million students will take part in this exam.
NEET UG Re-Exam 2026: The government and the National Testing Agency (NTA) have made special arrangements for the NEET exam to be held on June 21.

नीट रीएग्जाम की तैयारी पूरी, छात्रों को एनटीए ने दी गई  सलाह

नई दिल्ली, सेहत संवाददाता

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने खास इंतजाम किए हैं। इस परीक्षा में 22.79 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से एक दिन पहले आज देशभर के करीब 5000 परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रील हो रही। परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली या गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए। टेलीग्राम बंद कर दिया गया है। गाड़ियों में GPS के साथ ही पैरामिलिट्री का पहरा भी है। वहीं टेलीग्राम बंद होने को लेकर कंपनी ने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए मेडिकल छात्रों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

नीट की दोबारा हो रही परीक्षा को जब सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है, ऐसे समय NTA की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से नागपुर के एक छात्र का भविष्य अधर में लटक गया है। एडिमट कार्ड में इस छात्र का सेंटर अबु धाबी दर्ज है। स्टूडेंट के पास न तो पासपोर्ट है और न ही उसके परिवार के पास उसे विदेश भेजने के पैसे हैं। ये मुद्दा चर्चा में आने के बाद विपक्ष ने इसे सोशल मीडिया पर उठाना शुरू कर दिया है। एक तरफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एनटीए से जवाब मांगा है तो वहीं शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसे छात्र के लिए मानसिक तनाव बताया है।

एक ओर सरकार NEET री-एग्जाम को बेहतर ढंग से कराने के तकीदें कस रही है वहीं दूसरी ओर लापरवाहियों का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 21 जून को फिर से कराई जाने वाली इस परीक्षा में नागपुर के एक NEET अभ्यर्थी को गलती से अबू धाबी (UAE) का एग्जाम सेंटर आवंटित कर दिया गया. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कथित तकनीकी चूक के कारण छात्र अब्दुल्लाह को 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम के लिए अबू धाबी केंद्र मिला

व्हाट्सअप नंबर जारी किया गया

NEET-UG परीक्षा से पहले आज देशभर में मॉकड्रिल, 551 शहरों में परीक्षा केंद्र और लाखों अभ्यर्थियों के लिए व्यापक तैयारी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 7827980287 जारी किया है। इस वेरिफाइड नंबर के जरिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे छात्रों तक पहुंचाई जाएंगी। म्मीदवारों को परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और अन्य अपडेट समय-समय पर मिलते रहेंगे। NTA ने स्पष्ट किया है कि केवल ब्लू टिक वाले आधिकारिक WhatsApp अकाउंट पर ही भरोसा करें। फर्जी संदेशों, पेपर लीक और धोखाधड़ी से बचने के लिए छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट और WhatsApp चैनल का ही उपयोग करने को कहा गया है।

छात्रों के लिए एनटीए की सलाह

  • अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह
  • मोबाइल व स्मार्ट वॉच पहन कर परीक्षा केंद्र पर नहीं जाएं
  • ऊंचे हील वाले जूते पहनने वाले छात्रों की जांच में लग सकता है समय, इसलिए ऐसे जुते नहीं पहले
  • छात्र पानी के लिए पारदर्शी पानी की बोतल परीक्षा केंद्र पर लेकर जा सकते हैं
  • परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे ब्लूटूथ, इअरफोन आदि नहीं लेकर जा सकते
  • परीक्षा केंद्र बड़े बकल की बेल्ट और आभूषण की मनाही
  • ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पाउच लेकर जा सकते हैं
  • हिजाब,पगड़ी, कलावा और धार्मिक प्रतीकों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है

Read related stories

कोचिंग संस्थानों का बजट, शिक्षा बजट के बराबर पहुंचा- नीसा – Sehat365

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *