केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 16 दवा कॉम्बिनेशन पर तत्काल प्रतिबंध, मरीजों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

Big move by the central government: Immediate ban on 16 drug combinations, prioritizing patient safety. Government cracks down on unscientific drug combinations, action taken following Supreme Court's directive.

Big move by the central government: Immediate ban on 16 drug combinations, prioritizing patient safety.

  • अवैज्ञानिक दवा संयोजनों पर सरकार की सख्ती, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई”

नई दिल्ली, सेहत संवाददाता

आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत की है।

मंत्रालय के अनुसार, इन दवाओं के संयोजन मानवीय प्रयोग के लिए वैज्ञानिक रूप से उचित नहीं पाए गए और इनके उपयोग से संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की आशंका जताई गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को केवल सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दवाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद लिया गया है। अदालत ने देश में उपलब्ध फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं की व्यापक समीक्षा करने को कहा था। इसके बाद ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने एक विशेषज्ञ समिति गठित की, जिसने विभिन्न दवा संयोजनों की जांच की।

विशेषज्ञ समिति की वैज्ञानिक समीक्षा में पाया गया कि 16 एफडीसी दवाओं का कोई स्पष्ट चिकित्सीय औचित्य नहीं है और इनके संभावित जोखिम इनके लाभों से कहीं अधिक हो सकते हैं। प्रतिबंधित दवाओं में त्वचा रोगों के उपचार में उपयोग होने वाली कुछ दवाएं, दर्द निवारक एवं एंटीस्पास्मोडिक दवाएं तथा कुछ एंटीबायोटिक आधारित संयोजन शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह कदम दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इससे पहले भी वैज्ञानिक समीक्षा के आधार पर कई अवैज्ञानिक और गैर-जरूरी दवा संयोजनों पर रोक लगाई जा चुकी है।

मंत्रालय ने सभी राज्य औषधि नियंत्रकों, नियामक एजेंसियों और प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दवा निर्माताओं, आयातकों और वितरकों को भी कानून के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से दवा बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनावश्यक दवाओं के उपयोग पर अंकुश लगेगा और मरीजों को अधिक सुरक्षित उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

कुछ समझने योग्य कांबिनेशन जो सुरक्षित नहीं

  • एलोवेरा जैल और विटामिन ई का संयोजन
  • एलोवेरा जैल, विटामिन ई और आलिव ऑयल
  • एलोवेरा व्हीट ग्राम ऑयल और टी ट्री ऑयल
  • एलोवेरा और ऑरेंज ऑयल
  • एलोवेरा, जोजोबा ऑयल और विटामिन ई
  • डायक्लोमाइन, पैरासिटामोल, क्लीडियम बोरोमॉयड और क्लोरोजायजेपटायड

उपरोक्त कांबिनेशन से बनी दवाएं मानव प्रयोग के लिए ठीक नहीं, हालांकि एलोवेरा जैल को विटामिन ई के साथ बाहरी प्रयोग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *