लैब टेक्नीशियनों का बढ़ा वेतन, जतायी खुशी


लखनऊ
लैब टेक्नीशियन का वेतनमान 2800 से बढ़ाकर 4200 रुपए कर दिया है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने इससे लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और शासन के अफसरों का आभार जताया है।
उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि लंबे समय से एलटी का वेतनमान बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वेतन समिति (2016) की संस्तुति के क्रम में मुख्य सचिव की समिति की संस्तुति द्वारा वर्तमान ढांचे में लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ग्रेड वेतन रुपए 4200) का नया स्तर बनाया जा रहा है, जिसे 50 फीसदी पद सीधी भर्ती तथा 50 फीसदी पद लैब टेक्नीशियन पदधारकों से पदोन्नत द्वारा भरा जाएगा। वहीं लैब टेक्नीशियन ग्रेड पे रुपए 2800, लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 ग्रेड पे रुपए 4200, सीनियर लैब टेक्नीशियन ग्रेड पे रुपए 4600 हो जायेंगे। लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, प्रदेश महामंत्री कमल कुमार श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार, संप्रेक्षक एके मौर्या, महेश प्रसाद, राजेश चौधरी आदि ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत शासन के सभी अफसरों का आभार जताया है।

2 thoughts on “लैब टेक्नीशियनों का बढ़ा वेतन, जतायी खुशी

  1. Nice post. I learn something totally new and challenging on sites I stumbleupon every day.

    It’s always exciting to read content from other writers and use something from their web sites.

Leave a Reply to Abbie Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *