वॉटर बेल बजते ही बच्चों को पानी पीना होगा

As soon as the water bell rings, children will have to drink water - In view of the severe heat, the Delhi government has issued new guidelines
As soon as the water bell rings, children will have to drink water – In view of the severe heat, the Delhi government has issued new guidelines
  • दिल्ली के स्कूलों में बजेगी वॉटल बेल
  • भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

नई दिल्ली, सेहत संवाददाता

भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें बच्चों की सेहत को प्राथमिकता दी गई है। अब हर 45–60 मिनट में ‘वॉटर बेल’ बजेगी ताकि बच्चे नियमित रूप से पानी पीते रहें और डिहाइड्रेशन से बच सकें। साथ ही सुबह की असेंबली को या तो बंद किया गया है या छायादार/इनडोर जगहों पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नई एडवाइजरी के तहत शिक्षकों को अभिभावकों को मौसम की जानकारी देते रहने को कहा गया है, जबकि माता-पिता को बच्चों को हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाकर भेजने की सलाह दी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है, जिसके चलते यह कदम और जरूरी हो गया है।

मुख्य बातें:

हर 45–60 मिनट में बजेगी ‘वॉटर बेल’

असेंबली केवल इनडोर या छायादार जगह पर

बच्चों को हाइड्रेटेड रखने पर फोकस

पेरेंट्स को मौसम अपडेट देने के निर्देश

हल्के कपड़े और हाइजीन पर विशेष जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *